विभूतिवान लोकरंजन में नहीं सृजन में लगेंगे
साहित्यकार अगले दिनों लोकरंजन के लिए नहीं लिखेंगे । उन्हें माता सरस्वती से वेश्यावृति कराने में ग्लानि अनुभव होगी और कलम का उपयोग जनमानस को पाप पंक में धकेलते हुए उनकी आत्मा रोयेगी । आत्मग्लानि से प्रताडि़त साहित्यकार अब दिनोंदिन लोकमंगल की दिशा में बढ़ेगा । कलाकार, कवि, गायक, वादक, चित्रकार, मूर्तिकार, अभिनेता की आजीविका अब पशुता को भडक़ाकर अबोध जनमानस के साथ व्याभिचार करने की प्रवंचना नहीं रखेगी वरन् वे अपनी प्रतिभा को उसी दिशा में मोड़ेंगे जिधर मोडऩे के लिए मानवता उन्हें करूण क्रन्दन भरे स्वरों में पुकारती है । कला और साहित्य की भूमिका अगले दिनों नवनिर्माण की होगी । पिछले दिनों इस क्षेत्र में जिस प्रवंचना ने जड़ें जमाली थीं उनका अहं लोकाधिक्कार की भर्त्सनना में जल-जलकर विनष्ट ही हो जायगा ।
विज्ञान दुधारी तलवार है, उसे पैशाचिकता के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है और समर्थ संरक्षण के लिए भी । अगले दिनों विज्ञान के सिद्धांत अध्यात्म विरोधी न रहकर समर्थक सहयोगी होंगे । साथ ही नये अविष्कारों का उदय और पुरानों का परिमार्जन इस प्रकार होगा कि वैज्ञानिकों की श्रमसाधना मानव कल्याण मे विविध पक्षों में अभिनव उपलब्धियों का प्रयोग कर सकें । आज संकीर्णतावादी राजसत्ताओं ने विज्ञान को-वैज्ञानिकों को अपने फौलादी पंजों में जकड़ रखा है और उससे करने न करने योग्य कार्य करा रहे हैं । कल ऐसा न हो सकेगा । विज्ञान को भी मुक्ति मिलेगी और वह युगान्तरकारी भूमिकाएँ सम्पन्न करेगा ।
-पं. श्रीराम शर्मा आचार्य
युग निर्माण योजना – दर्शन, स्वरूप व कार्यक्रम-६६ (३.४२)
The Genius will engage in Development, Not in Mass Entertainment
The authors will not write for entertainment in coming days. They will feel embarrassed in selling the mother of knowledge – goddess Saraswati. Their conscious will bite before using the pen to lure mankind to sin. Literature will be created only for uplifting of the larger mass. The artist, poet, singer, musician, painter, sculptor and actor will not earn by emotional exploitation of mass mentality and by pampering the beast in gullible public, but they will divert their personalities to humanity’s call urging for help. Role of art and literature in times to come will be for new development and creating a new world. The illusion that is deep-rooted in them will now be destroyed by apathy and repulsion from people.
Science is a double edged sword – which can kill or protect, based on how you use it. In the new age to come, science will support the spirituality instead of contradicting it. New inventions and interpretation of ancient scriptures will help scientists to strive for the benefits of larger masses. Today, science and the scientist, being tightly gripped by the narrow-minded selfish politicians, dance to their ugly tunes. This will stop tomorrow. Science will become free to attain its objective of the transformation of the world to the new age – the age of benevolence and kindness.
-Pt. Shriram Sharma Acharya
Translated from – Pandit Shriram Sharma Acharya’s work
Yug Nirman Yojana – The Vision, Structure and the Program – 66 (3.42)







Nice
Today this is happining that genious with help of science earning money for full filment of personal luxourious requirement. Changing of thoughts can only change the person & this can be done by creating good examples
Excellent literature
निश्चय ही दुनिया बदलेंगी, निचित ही परिवर्तन होंगा.